AAP ने दिल्ली की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से इन्हें मिला टिकट

By अंकित सिंह | Feb 27, 2024

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। जबकि हरियाणा के एक सीट से भी आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया है कि दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सोमनाथ भारती उम्मीदवार होंगे जबकि पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार को आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी बनाया है। जबकि दक्षिणी दिल्ली से सहीराम को आप ने टिकट दिया है। इनमें से तीन ऐसे नेता है जो फिलहाल में विधानसभा के सदस्य हैं।

 

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग से मिला TMC प्रतिनिधिमंडल, निष्क्रिय आधार का उठाया मुद्दा, जानें क्या मिला जवाब


इसके अलावा हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने अपने पूर्व राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता को टिकट दिया है। दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा कि हमने आज 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की - 4 दिल्ली से और 1 हरियाणा से... दिल्ली में, कुलदीप कुमार पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। वह आरक्षित वर्ग से आते हैं. पार्टी ने सामान्य सीट से आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को मैदान में उतारने का बड़ा फैसला किया है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के बारे में निर्णय लेने में सबसे बड़ा मानदंड यह है कि यह स्पष्ट हो कि भाजपा सांसद न तो जनता के बीच दिखें और न ही कोई काम करें। इसलिए, पार्टी ने ऐसे नेताओं को मैदान में उतारने का फैसला किया जो जमीन से जुड़े हों, चौबीस घंटे लोगों के बीच हों और उनके लिए काम करें। 

 

 

आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा किया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के साथ में से चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस को तीन सीटे दी गई हैं। इसके अलावा हरियाणा में आप को एक सीट मिली थी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा ने जबरदस्त तरीके से जीत हासिल की थी। 2019 का चुनाव में भाजपा को पूरे दिल्ली में 55% से ज्यादा वोट मिले थे।

प्रमुख खबरें

Paralympics 2024: नवदीप ने भाला फेंक में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से जीता सिल्वर, भारत की झोली में 29वां मेडल

Paris Paralympic 2024: सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर रेस में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया 28वां पदक

आखिरी बार अप्रैल 2023 में बजरंग पूनिया ने जीता था पदक, नौकरी छोड़ राजनीति में की एंट्री, देखें पहलवान की Networth

बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर साधा निशाना, कहा- वह किसी दिन राहुल गांधी को भी फंसा सकती हैं...