संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी आम आदमी पार्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) अपने संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी।

‘आप’ के महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भाजपा की आलोचना की और कहा कि वे अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित आबाकारी नीति घोटाले की जांच के सिलसिले में बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रख सकती हैं। अठारहवीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में मुर्मू का यह पहला संबोधन होगा।

प्रमुख खबरें

नए आपराधिक कानूनों ने पुराने व जटिल ब्रिटिश युग के कानूनों का स्थान लिया है: Dhami

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर पार्टी आलाकमान के फैसले का पालन करूंगा : Siddaramaiah

नागपुर में दीक्षाभूमि स्मारक पर भूमिगत पार्किंग निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन के बाद काम रोका गया : Fadnavis

Nepal : देउबा-ओली की वार्ता के बीच अनिश्चितता का सामना कर रही प्रचंड नीत सरकार