Women Health: नई मां को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए गोंद, मिलेंगे कई गजब के फायदे

By अनन्या मिश्रा | Jan 17, 2024

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में महिलाओं को सामान्य स्थिति में लौटने में करीब 40 दिनों से भी अधिक समय लग जाता है। वहीं डिलीवरी के बाद महिला को बच्चे को स्तनपान करवाना होता है। नवजात बच्चा अपनी हर जरूरत के लिए मां पर निर्भर होता है। ऐसे में यदि प्रेग्नेंट महिला ने सही डाइट न लिया हो, तो इसका असर बच्चे की सेहत पर भी देखने को मिलता है। इसी वजह से पोस्ट प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अच्छी लाइफस्टाइल और अच्छी डाइट फॉलो करने की सलाह दी जाती है।


घर के बड़े-बूढ़े लोग डिलीवरी के बाद महिलाओं को गोंद खिलाते हैं। कई जगहों पर पारंपरिक तौर पर डिलीवरी के बाद गोंद के लड्डू खिलाए जाते हैं। आपको बता दें कि गोंद सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। खासतौर पर स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अपनी डाइट में गोंद जरूर शामिल करना चाहिए। यह न सिर्फ मां बल्कि बच्चे की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि डिलीवरी के बाद डाइट में गोंद शामिल किए जाने से क्या फायदा होता है।

इसे भी पढ़ें: Tea Addiction: चाय की लत आपकी सेहत पर डाल सकती है बुरा असर, आज ही से छोड़ दें ऐसी आदत


गोंद खाने के फायदे


बूस्ट होगी इम्यूनिटी

आपको बता दें कि स्तनपान कराने वाली महिलाओं की इम्यूनिटी का स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। क्योंकि बदलते मौसम में मां के साथ-साथ बच्चे के भी बीमार होने का खतरा बना रहता है। वहीं जन्म के कुछ दिनों बाद तक बच्चे की हालत काफी नाजुक होती है। ऐसी स्थिति में बच्चे को बहुत आसानी से इंफेक्शन या फिर वायरस का खतरा हो सकता है। ऐसे में यदि महिलाएं गोंद को अपनी डाइट का हिस्सा बनाती हैं, तो वह खुद और उनके साथ बच्चा भी स्वस्थ रहेगा।


दर्द से मिलेगी राहत

अक्सर नई मां को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पोस्ट डिलीवरी के बाद गर्दन दर्द, कमर दर्द और पीठ दर्द आदि की शिकायत रहती है। वहीं डिलीवरी की वजह से महिला का शरीर भी काफी कमजोर हो जाता है। जिसके कारण उनके शरीर में दर्द बना रहता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर सकती हैं। ऐसे में गोंद का सेवन करने से आपको इस दर्द से राहत मिल सकती है।


बेहतर होगी पाचन क्षमता

कई महिलाओं की डिलीवरी के बाद पाचन क्षमता काफी कमजोर हो जाती है। कुछ महिलाओं को कब्ज की शिकायत होने लगती है। पोस्ट डिलीवरी के बाद महिलाओं को हल्की और आसानी से पचने वाली चीजें खाने के लिए दी जाती हैं। जिससे कि उनको कब्ज की शिकायत न हो। पाचन क्षमता को बेहतर करने के लिए महिलाएं गोंद के लड्डू का सेवन कर सकती हैं। इससे मां और बच्चे दोनों की पाचन क्षमता बेहतर होगी।


बढ़ती है स्ट्रेंथ

आपको बता दें कि गोंद से बनी चीजों में अलग-अलग न्यूट्रिएंट्स से भरपूर चीजें शामिल की जाती हैं। जैसे गोंद के लड्डू में नट्स डाला जाता है। इसके सेवन से महिलाओं को डिलीवरी के बाद रिकवरी में मदद मिलने के साथ शारीरिक क्षमता बेहतर होती है। साथ ही गोंद के लड्डू खाने से महिलाओं को एनर्जी मिलती है और नवजात बच्चे को भी इसका भरपूर लाभ मिलता है।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार