हरियाणा विस चुनाव के लिए भाजपा के 67 उम्मीदवार घोषित, मुख्यमंत्री Saini लाडवा से लड़ेंगे

FacebookTwitterWhatsapp

By Prabhasakshi News Desk | Sep 04, 2024

हरियाणा विस चुनाव के लिए भाजपा के 67 उम्मीदवार घोषित, मुख्यमंत्री Saini लाडवा से लड़ेंगे

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कई लोगों को टिकट दिए गए हैं। भाजपा की ओर से केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कई दौर की मशक्कत के बाद यह सूची जारी की गई है। इसके मुताबिक हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को बादली से और पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज को अंबाला कैंट से उम्मीदवार बनाया गया है। 


हाल ही में भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र सिंह बबली, संजय कबलाना और श्रुति चौधरी क्रमश: टोहाना, बेरी और तोशाम से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह अटेली से चुनाव लड़ेंगी। कैप्टन अभिमन्यु, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होने हैं और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

प्रमुख खबरें

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले DGMO, भारतीय सेना ने LoC पर पाकिस्तान आर्मी के 35-40 जवानों को मार गिराया

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले DGMO, भारतीय सेना ने LoC पर पाकिस्तान आर्मी के 35-40 जवानों को मार गिराया

Operation Sindoor Updates: तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी विस्तृत जानकारी, जानें बड़ी बातें

Operation Sindoor Updates: तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी विस्तृत जानकारी, जानें बड़ी बातें

वहां से गोली चलेगी, यहां से गोला चलेगा, JD Vance के साथ बातचीत में PM Narendra Modi ने स्पष्ट किया भारत का रुख

एक रहेंगे तो नेक रहेंगे! युद्ध न कीजिए पर भरोसा भी मत कीजिए पाकिस्तान पर!