ठाणे की एक झील में 18 वर्षीय किशोर डूबा

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2025

ठाणे की एक झील में 18 वर्षीय किशोर डूबा

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अपने दोस्तों के साथ एक झील में तैरते समय 18 वर्षीय एक लड़का डूब गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कई घंटों की खोज और बचाव प्रयासों के बाद किशोर का शव वागले एस्टेट क्षेत्र में रायलादेवी झील से बरामद किया गया।

नगर निकाय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि साठेनगर निवासी साहिल घोरपड़े रविवार शाम अपने दोस्तों के साथ तैराकी करने गया था। उन्होंने बताया कि पानी की अप्रत्याशित गहराई और स्तर के कारण वह डूब गए।

अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के दल, पुलिसकर्मी एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दमकल एवं बचाव वाहन तथा एक एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सोमवार तड़के शव को बाहर निकाला गया।

प्रमुख खबरें

Pakistan Government Big Decision On Munir: मुनीर पर शहबाज का बड़ा फैसला, प्रमोट कर बनाया फील्ड मार्शल

Pakistan Government Big Decision On Munir: मुनीर पर शहबाज का बड़ा फैसला, प्रमोट कर बनाया फील्ड मार्शल

बेबी बंप के साथ रेड कार्पेट पर छाईं Rihanna, A$AP Rocky संग दिखाया प्यार

बेबी बंप के साथ रेड कार्पेट पर छाईं Rihanna, A$AP Rocky संग दिखाया प्यार

नई Royal Enfield Hunter 350 2025 में क्या है खास? पुराने मॉडल की तुलना में क्या है बदलाव?

Ranya Rao Bail News: सोना तस्करी मामले में रान्या राव को मिली बेल, 3 जून को होगी अगली सुनवाई