घने कोहरे के कारण रांची हवाई अड्डे पर 14 उड़ानें रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2024

रांची। घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर 14 उड़ानें रद्द कर दी गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। किसी भी उड़ान के रवाना होने या सुरक्षित तरीके से उतरने के लिए 1,300 मीटर से ऊपर की दृश्यता की आवश्यकता होती है। एक मौसम अधिकारी ने बताया कि रांची में बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक दृश्यता 50 मीटर से 500 मीटर के बीच रही। 

 

इसे भी पढ़ें: Himachal के CM ने समृद्ध लोगों से अनाथ बच्चों को गोद लेने की अपील की


रांची हवाई अड्डा के निदेशक आरआर मौर्य ने बताया, खराब मौसम के कारण आज दोपहर दो बजे तक 14 उड़ानों का आगमन और प्रस्थान रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि दोपहर में भी घने कोहरे के कारण कई और उड़ानें रद्द की जा सकती हैं। वर्तमान में, कुल मिलाकर 44 उड़ानें बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से संचालित होती हैं। उड़ानें रद्द होने से कई यात्री हवाई अड्डा पर फंसे हुए हैं। हवाई अड्डा के एक अन्य अधिकारी ने कहा, यह उड़ान संचालकों की जिम्मेदारी है कि वे यात्रियों की समस्याओं से कैसे निपटते हैं।

प्रमुख खबरें

दोस्त इजरायल के लिए भारत ने कर दिया बड़ा काम, देखते रह गए 193 देश

Nawada Fire: CM Nitish के निर्देश के बाद पुसिल का एक्शन, 16 लोगों को किया गिरफ्तार, पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग

Ukraine पहुंचे भारत के हथियार, रूस हो गया इससे नाराज, विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Waqf Board case: आप विधायक अमानतुल्लाह खान की याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट मांगी