Odisha में महाशिवरात्रि पर 123 फुट ऊंची शिव मूर्ति का किया जाएगा अनावरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2024

जाजपुर। ओडिशा के जाजपुर जिले में आठ मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की 123 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मूर्ति बरहा क्षेत्र विकास परियोजना के तहत बैतरणी नदी के तट पर बरहानाथ मंदिर के पास बनाई जा रही है। परियोजना में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि आगंतुकों को लिफ्ट या सीढ़ियों का उपयोग करके भगवान शिव की मूर्ति के दर्शन करने और बैतरणी नदी के सामने के विहंगम दृश्य का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। मूर्ति का निर्माण नयी दिल्ली स्थित एक निजी कला संगठन द्वारा किया गया है। मूर्ति के अलावा पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत पार्क और फव्वारा भी बनाया जा रहा है। 

 

इसे भी पढ़ें: ट्रैक्टर की मदद से गिराई Sardar Vallabhbhai Patel की प्रतिमा, दो गुटों की आपस में हुई झड़प


अधिकारी ने बताया कि बरहा क्षेत्र आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मूर्ति के पास एक विश्राम गृह भी बनाया जाएगा। स्थानीय निवासी देबदत्त मिश्रा ने कहा, ‘‘पवित्र बैतरणी नदी के तट पर स्थापित मूर्ति जिले के पर्यटन में इजाफा करेगी।’’ जाजपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, दश्वमेध घाट, बरहा मंदिर, बरुनी घाट और मां बिराजा मंदिर जैसे आकर्षण इस क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार