नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आने से 12 व्यक्तियों की मौत, नौ लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2020

काठमांडू। पश्चिमी और पूर्वी नेपाल में बृहस्पतिवार को भारी वर्षा के चलते हुए भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 12 व्यक्तियों की मौत हो गई और नौ अन्य लापता हैं। यह जानकारी अधिकरियों ने दी। नेपाल में मंगलवार से ही भारी से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा शनिवार तक जारी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम नेपाल के वालिंग नगरपालिका क्षेत्र में एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने से तीन बच्चों सहित नौ व्यक्तियों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। 

इसे भी पढ़ें: नेपाल के लोगों ने किया चीनी कब्जे का विरोध, हुमला में चीन ने बनाए अवैध इमारतें

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी नेपाल में इसी तरह की घटना में सियांग्जा जिले में 15 वर्षीय एक लड़की की जबकि पल्पा जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्वी नेपाल में धनुकुटा नगरपालिका क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पल्पा में हुए एक भूस्खलन की चपेट में आने के बाद पांच व्यक्ति लापता हैं। नेपाल सेना और नेपाल पुलिस की एक संयुक्त टीम को बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

Summer Recipes: गर्मियों के उमस भरे दिनों में अपने टेस्ट बड्स को खुश करने के लिए घर पर बनाएं Mango Panna Cotta

OTT Releases This Week | छोरी 2 और छावा से लेकर ब्लैक मिरर सीजन 7 तक, इस हफ़्ते की OTT पर रिलीज़ हो रही है

कुणाल कामरा ने ‘बिग बॉस’ के प्रस्ताव का स्क्रीनशॉट साझा किया

US ने चीन पर अब लगा दिया पर 104% टैरिफ, ट्रंप के विरोध में खड़े हो गए एलन मस्क, अब क्या बड़ा होने वाला है?