राष्ट्रपति ने हैदराबाद में भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया

President Murmu
ANI

कलाकारों और अन्य लोगों की सराहना की तथा कार्यक्रम के आयोजन के लिए केंद्रीय संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की भी सराहना की। इससे पहले राष्ट्रपति ने यहां नालसार विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी भाग लिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव 2024 का उद्घाटन किया। आठ दिवसीय कला महोत्सव में पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की कला, संस्कृति, शिल्प और पाक विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा।

मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों की सांस्कृतिक विविधता, संगीत, कला और पारंपरिक पोशाक देश की विरासत हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव देशवासियों को क्षेत्र की परंपराओं और समुदायों से परिचित कराने का एक प्रयास है।

मुर्मू ने विश्वास जाहिर किया कि यह सांस्कृतिक कार्यक्रम देश के पूर्वोत्तर और दक्षिण राज्यों के बीच सेतु का काम करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले आठ दिनों में कई लोग महोत्सव में आएंगे और पूर्वोत्तर की संस्कृति से जुड़ेंगे। यह आयोजन सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का भी एक अवसर है।

मुर्मू ने कहा कि पूर्वोत्तर के लोग अपने आतिथ्य, कड़ी मेहनत और उत्साह के लिए जाने जाते हैं तथा जब भी वह वहां जाती हैं तो उन्हें लोगों का प्यार मिलता रहा है। देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और उसका संवर्धन करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों और अन्य लोगों की सराहना की तथा कार्यक्रम के आयोजन के लिए केंद्रीय संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की भी सराहना की। इससे पहले राष्ट्रपति ने यहां नालसार विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी भाग लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़