नियंत्रण रेखा पार कर आई PoK की महिला को वापस भेजा गया

Line of Control
प्रतिरूप फोटो
ANI

महिला दो दिन पहले गलती से नियंत्रण रेखा पार भारत की ओर आ गई थी। अधिकारियों ने बताया कि कोटली जिले की सखी नाथ गांव निवासी नसीम फातिमा को भारतीय सेना ने शनिवार रात को राजौरी जिले के नौसेना सेक्टर की सीमावर्ती गांव पुखरेनी के नजदीक हिरासत में लिया था।

पुंछ। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से भारतीय हिस्से में आई 45 वर्षीय महिला को मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला दो दिन पहले गलती से नियंत्रण रेखा पार भारत की ओर आ गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि कोटली जिले की सखी नाथ गांव निवासी नसीम फातिमा को भारतीय सेना ने शनिवार रात को राजौरी जिले के नौसेना सेक्टर की सीमावर्ती गांव पुखरेनी के नजदीक हिरासत में लिया था। 

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों से संपर्क किया और महिला को मंगलवार की दोपहर छकन-दा-बाग के रास्ते मानवीय आधार पर वापस भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि महिला को पाकिस्तानी सेना को सौंपने के मौके पर असैन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़