जानिए कौन हैं फरीदाबाद से सांसद Krishnapal Gurjar, जिन्हें तीसरी बार मिली मोदी कैबिनेट में जगह

Krishnapal Gurjar
X - @KPGBJP
Anoop Prajapati । Jun 18 2024 8:10PM

कृष्णपाल गुर्जर तीसरी बार केंद्रीय राज्य मंत्री भी बन गए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में शपथ ली थी है। यह लगातार तीसरा मौका है जब कृष्ण पाल गुर्जर मंत्री बने। भाजपा के टिकट पर निगम पार्षद बनने से लेकर उन्होंने भाजपा संगठन में जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तक का सफर तय किया।

फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर को केंद्रीय राष्ट्रपति भवन  बनाया गया है। तीसरी बार सांसद चुने गए कृष्णपाल गुर्जर तीसरी बार केंद्रीय राज्य मंत्री भी बन गए हैं। उन्होंने रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ली थी है। यह लगातार तीसरा मौका है जब कृष्ण पाल गुर्जर मंत्री बने। भाजपा के टिकट पर निगम पार्षद बनने से लेकर उन्होंने भाजपा संगठन में जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तक का सफर तय किया। पार्टी के प्रति समर्पण और संघर्ष को देखते हुए ही तीसरी बार उनको केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में सेवा देने का मौका मिला है।

कृष्णपाल गुर्जर का जन्म किसान परिवार में मेवला महाराजपुर के चौधरी हंसराज जेलदार के यहां 4 फरवरी 1957 को हुआ। छात्र जीवन में ही वह राजनीति से जुड़ गए थे। 1978 में जवाहरलाल नेहरू कालेज में छात्र यूनियन के महासचिव, 1994 में भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर नगर निगम पार्षद बनने के बाद से उन्होंने राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1994 में निगम पार्षद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल करके अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले गुर्जर ने बाद में पार्टी के भीतर राज्य मंत्री की भूमिका भी निभाई। 

उन्होंने लगातार तीन बार हरियाणा विधानसभा के सदस्य के रूप में काम करके प्रगति की। शुरुआत में 1996 से 1999 तक और फिर 2000 से 2005 तक मेवला महाराजपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। जिसके बाद उन्होंने 2009 से 2014 तक तिगांव निर्वाचन क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया। विशेष रूप से उन्होंने 1996 से 1999 तक हरियाणा राज्य सरकार में परिवहन मंत्री का पद संभाला। साथ ही वे हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी काम करते रहे। 

2014 में कृष्ण पाल गुर्जर ने राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में 16वीं लोकसभा के लिए संसद भवन पहुंचे। भाजपा उम्मीदवार के रूप में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की। 2019 के आम चुनाव में भी गुर्जर ने एक बार फिर जीत दर्ज की। इस बार उनकी जीत का अंतर 6 लाख से अधिक वोटों तक पहुंच गया। पार्टी को लेकर उनकी समर्पित सेवा को मान्यता देते हुए मई 2014 से नवंबर 2014 तक गुर्जर को सड़क, परिवहन राजमार्ग और जहाज रानी का राज्य मंत्री नियुक्त किया गया। जिसके बाद उन्होंने नबंवर 2014 से जुलाई 2021 तक सामाजिक न्याय और अधिकारिक राज्य मंत्री की भूमिका निभाई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़