BJP मुंबई के लोकसभा क्षेत्रों में आज से ‘आशीर्वाद यात्रा’ शुरू करेगी

Ashirwad Yatra
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

पार्टी के नेता लोगों से जुड़ने के लिए अहम मंदिरों और अन्य स्थानों का दौरा कर रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसकी तत्कालीन सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) ने मुंबई में तीन-तीन निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी।

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज यानी रविवार से मुंबई में सभी छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों से संपर्क करने के लिए एक यात्रा शुरू कर रही है। पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने बताया कि पहले दिन यात्रा दो लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी, नौ मार्च को दो अन्य लोकसभा क्षेत्रों तथा 11 मार्च को बाकी के दो लोकसभा क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी। पार्टी के नेता लोगों से जुड़ने के लिए अहम मंदिरों और अन्य स्थानों का दौरा कर रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसकी तत्कालीन सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) ने मुंबई में तीन-तीन निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें: Odisha सरकार के दो अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

भाजपा ने मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तरपूर्व और मुंबई उत्तर मध्य सीट जबकि शिवसेना ने मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर जीत दर्ज की थी। मुंबई से शिवसेना के तीन सांसदों में से मुंबई दक्षिण मध्य से सांसद राहुल शेवाले और मुंबई उत्तरपश्चिम से गजानन कीर्तिकर शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के साथ हैं जिसे निर्वाचन आयोग ने हाल में असली शिवसेना बताया था। मुंबई दक्षिण से सांसद अरविंद सावंत शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के साथ हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़