लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में प्रधानमंत्री मोदी समेत 904 उम्मीदवार मैदान में

PM Modi
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

सात राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की कुल 57 सीट पर मतदान होगा। ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीट के लिए भी मतदान होगा।

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए शनिवार को मतदान होगा और इस चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। सात राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की कुल 57 सीट पर मतदान होगा। ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीट के लिए भी मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने सरकार पर गर्मी से मौत के आंकड़ों को छुपाने का आरोप लगाया

शनिवार को सातवें चरण के पूरा होने के साथ ही 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया समाप्त हो जायेगी। अब तक 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 486 सीट के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। मतगणना चार जून को होगी। अंतिम चरण में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिलाएं और 3574 ‘तृतीय लिंग’ के मतदाता सहित 10.06 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़