Recruitment 2024: DRDO ने अप्रेंटिस के लिए निकाली है बंपर भर्ती, जानें अप्लाई कैसे करें

DRDO
Pixabay

अगर आप भी सरकारी नौकरी के तलाश में तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, यह अप्रेंटिस के पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरु हो गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट करें। आइए आपको बताते हैं कैसे करें आवेदन और जानिए कितने पदों पर निकली है भर्ती।

सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आईं। दरअसल, डीआरडीओ द्वारा अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां जारी की गईं है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान में अप्रेंटिस के 200 पदों को भरा जाएगा। आपको बता दें कि, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 24 सितंबर 2024 से शुरु हो गएं हैं। आइए जानते हैं डीआरडीओ के इस भर्ती अभियान से जुड़ी अन्य डिटेल्स।

कब तक आवेदन कर सकते हैं?

जो लोग ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो विज्ञापन प्रकाशन के लगभग 21 दिनों के भीतर इच्छुक कैंडीडेट्स अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, इस भर्ती अभियान में लगभग 200 रिक्तियों को नहीं भरा जाएगा। इस भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया 24 सितंबर 2024 से शुरु होने वाली है। 

वैकेंसी डिटेल्स

-ग्रेजुएट अपरेंटिस - 40 पद

- तकनीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा) - 40 पद

- ट्रेड अपरेंटिस आईटीआई पास आउट ( एनसीवीटी/एससीवीटी जरुरी) - 120 पद

आयु सीमा

DRDO के इस भर्ती में आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष ( 1 अगस्त, 2024 तक) होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, इंटरव्यू और डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चुनाव होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन में दिए गए ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इसके साथ ही कैंडीडेट्स को ज्वाइनिंग व डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के दौरान दस्तावेजों की मूल और ओरिजनल प्रतियां भी लाना होगा। डीआरडीओ अपरेंटिस भर्ती 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in को विजिट करें।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़