पंजाब पुलिस ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई की, एक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2024

पंजाब पुलिस के साइबर अपराध प्रभाग ने विभिन्न ऑनलाइन मंचों का उपयोग करके बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) को देखने, प्रसारित करने और वितरित करने में शामिल 54 संदिग्धों की पहचान की है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था।

अदालत के फैसले में कहा गया था कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी (बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री) देखना और डाउनलोड करना पॉक्सो अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपराध है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फाजिल्का के रामसरा निवासी विजयपाल के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने मानक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त कर लिए हैं। डीजीपी ने बताया कि इस संबंध में साइबर पुलिस थाने में आईटी अधिनियम की धारा 67बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

180 days maternity leave: ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, महिला कर्मचारियों को मिलेगा 180 दिनों का मैटरनिटी लीव

SEBI सेबी कई AI Projects पर कर रहा काम, चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने कहा- दक्षता बढ़ाना उद्देश्य

बांग्लादेशी पोर्न स्टार Riya Barde को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने ऐसा क्या ट्वीट किया की भड़क गए हिमंत बिस्वा सरमा, कांग्रेस पर लगा दिया बड़ा आरोप