Kim Jong Un को रूस ने दिखाई अपनी ताकत, बॉम्बर्स और परमाणु हमला करने में सक्षम वॉर प्लेन ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

By अभिनय आकाश | Sep 16, 2023

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मीटिंग रूस के वास्तोचनी स्पेस सेंटर में हुई। दोनों ने चार से पांच घंटे बात की है। रूसी मीडिया आउटलेट के अनुसार उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने देश के सुदूर पूर्व में रूसी अंतरिक्ष, सैन्य और अन्य तकनीकी सुविधाओं के अपने दौरे के नवीनतम पड़ाव में रूस की हाइपरसोनिक 'किंजल' मिसाइलों के साथ-साथ रणनीतिक, परमाणु-सक्षम बमवर्षकों का निरीक्षण किया है। रूस के प्रिमोर्स्की क्षेत्र के गवर्नर ओलेग कोझेमायाको ने शनिवार को व्लादिवोस्तोक से लगभग 40 किमी (25 मील) उत्तर पूर्व में अर्टोम शहर में किम के आगमन की घोषणा की है। 

इसे भी पढ़ें: Kim Jong रूसी बंदरगाह शहर पहुंचे, परमाणु हमले करने में सक्षम बम वर्षक विमान देखे

अर्टोम पहुंचने के बाद किम ने शहर के ठीक बाहर व्लादिवोस्तोक हवाई अड्डे की यात्रा की, जहां उन्हें रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने रूस के परमाणु-सक्षम रणनीतिक बमवर्षक और अन्य युद्धक विमान दिखाए। शोइगु ने किम को रूस की नवीनतम मिसाइल, हाइपरसोनिक किंजल से परिचित कराया। जिसका रूसी में अर्थ है 'डैगर'  एक हवा से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल जो परमाणु या पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम है।

इसे भी पढ़ें: किम जोंग उन ने रूस के लड़ाकू विमान संयंत्र का किया दौरा, हथियार समझौते पर ध्यान

गौरतलब है कि जब पुतिन और किम जोंग की बैठक हो रही थी। तभी उत्तर कोरिया ने समुंदर में दो बैलेस्टिक मिसाइलें दाग दी। कोरियाई मामलों के जानकार के अनुसार दक्षिण कोरिया के मंत्रालय का कहना है कि ये पहली बार जब किम जोंग के विदेश में रहते उत्तर कोरिया ने मिसाइल दागी है। साउथ कोरिया में नेशनल स्ट्रैटजी रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़े मून सियोंग मूक ने बताया कि किम जोंग ये दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि उनके बाहर रहते हुए भी सैन्य गतिविधियां जोर पकड़ती रहती है।  

 

प्रमुख खबरें

चंपई सोरेन ने हेमंत सरकार ने लगाया सुरक्षा वापस लेने का आरोप, शिवराज बोले- JMM का दिमाग खराब हो गया है

UNSC में 193 देशों से भिड़ गए मोदी के दोस्त मैक्रों, कहा- भारत को मिलनी ही चाहिए परमानेंट सीट

US 2024 election: लेटेस्ट सर्वे में कमला हैरिस ने बनाई 38 अंकों की बढ़त, ट्रंप क्या काफी पीछे छूट गए हैं?

कोर वोटर को पसंद नहीं आया NCP का साथ, 1 विधायक वाला भी CM बनना... अजित पवार के साथ पर पहली बार दिखा फडणवीस का बेबाक अंदाज