अरुणाचल सरकार केंद्रीय हिंदी संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र के लिए जमीन उपलब्ध कराएगी: खांडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2024

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में केंद्रीय हिंदी संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराएगी।

राजीव गांधी विश्वविद्यालय (आरजीयू) के हिंदी विभाग के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए खांडू ने कहा कि राज्य में केंद्रीय हिंदी संस्थान का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने का उनकी सरकार का प्रस्तावकेंद्र ने स्वीकार कर लिया है और अब इसके लिए उपयुक्त और पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील बाबूराव कुलकर्णी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा, अरुणाचल प्रदेश पूर्वोत्तर का एकमात्र राज्य है जिसने हिंदी को संपर्क के रूप में अपनाया है।

संचार की गुणवत्ता बढाने के लिए यहां केंद्रीय हिंदी संस्थान का एक क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत स्वायत्त संगठन केंद्रीय हिंदी संस्थान आठ क्षेत्रीय केंद्र चलाता है, जिनमें से तीन-गुवाहाटी, शिलांग और दीमापुर, पूर्वोत्तर में हैं। इसका मुख्यालय आगरा में है।

प्रमुख खबरें

झारखंड में लोगों को गुमराह करने के लिए भाजपा पाखंडियों को ला रही है: कल्पना सोरेन

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला बारूद बरामद किए

एनआईए ने विस्फोटक लगाने के मामले के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया

World Tourism Day 2024: हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस, जानिए इतिहास और महत्व