इंडोनेशिया में अवैध सोने की खान के भूस्खलन की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2024

 इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में अनधिकृत रूप से सोने का खनन कर रहे लोगों के भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दर्जनों की संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं।

स्थानीय आपदा शमन एजेंसी कार्यालय के प्रमुख इरवान एफेंदोई ने कहा कि पश्चिम सुमात्रा प्रांत के सूदूर सोलोक जिले में स्वर्ण निकालने के लिए खुदाई कर रहे लोग भूस्खलन के कारण आस-पास के पहाड़ी इलाके से बहकर आए कीचड़ और अन्य तरह के मलबे में दब गए। उन्होंने कहा कि कम से कम 25 लोग अब भी दबे हुए हैं और बचावकर्मियों ने तीन लोगों को जीवित बाहर निकाला है। तीनों घायल हैं।

प्रमुख खबरें

Kanishka Plane Crash मामले में खालिस्तानियों को क्लीन चिट देने की साजिश? हिंदू नेता ने कनाडा की संसद में खोल दी पोल

14 साल के लड़के ने मौलवी का ही सर तन से...क्यों भड़का बच्चा? कर दिया धारदार हथियार से हमला

Modi-Trump से घृणा करने जॉर्ज सोरोस बना रहे कौन सा नया प्लान? अमेरिकी चुनाव से पहले खरीदे 200+ रेडियो स्टेशन

हो जाइए तैयार, नवंबर में इस तारीख को भारत में लॉन्च होगी मारुति सुजुकी की नई डिजायर