खास चप्पल कर रही इंतजार... अभिषेक शर्मा ने किया बेहतरीन प्रदर्शन फिर भी खुश नहीं हैं गुरु युवराज सिंह

Yuvraj Singh on abhishek sharma
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 28 2024 4:48PM

अभिषेक पंचाब की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और युवराज सिंह को वो अपना गुरु मानते हैं। युवराज सिंह की भी अभिषेक के खेल पर नजर रहती है। वो अक्सर अभिषेक को लेकर ट्वीट करते हैं। अभिषेक की इस तूफानी पारी पर युवराज ने ट्वीट कर खुशी जताई और साथ ही अभिषेक की खिंचाई भी कर दी।

मुंबई इंडियंस को हराने के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने कई रिकॉर्ड बनाए है। वहीं इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। इसी कड़ी में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद में फिफ्टी ठोक दी। जिसके बाद वो आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। लेकिन अभिषेक की इस धुआंधार पारी से उनके गुरु युवराज सिंह खुश नहीं हैं। 

दरअसल, अभिषेक पंचाब की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और युवराज सिंह को वो अपना गुरु मानते हैं। युवराज सिंह की भी अभिषेक के खेल पर नजर रहती है। वो अक्सर अभिषेक को लेकर ट्वीट करते हैं। अभिषेक की इस तूफानी पारी पर युवराज ने ट्वीट कर खुशी जताई और साथ ही अभिषेक की खिंचाई भी कर दी। 

अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद में 63 रन की पारी खेली थी। इसमें उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के मारे थे। हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए थे। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में 80 रन की पारी खेली थी। इस पर युवराज सिंह ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, वाह सर अभिषेक वाह। शानदार पारी, लेकिन आउट होने के लिए क्या शॉट चुना। लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं। स्पेशल चप्पल तुम्हारा इंतजार कर रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़